बागेश्वर। डीएम आकांक्षा कोंडे ने अल्मोड़ा मैग्नेसाइट कंपनी के कर्मचारियों को 25 नवंबर तक हर हाल में वेतन का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्धारित तिथि तक वेतन नहीं देने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।
सोमवार को डीएम कोंडे ने संबंधित अधिकारियों और कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति की गंभीरता को जाानता है। उन्होंने ईपीएफओ अधिकारियों को कंपनी का शीघ्र ऑडिट पूर्ण करने के निर्देश दिए। कंपनी प्रबंधन को एक सप्ताह के भीतर कॉलोनी की विद्युत व्यवस्था सुचारू करने को भी कहा। इस मौके पर एडीएम एनएस नाबियाल, कोषाधिकारी आकाश रघुवंशी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पूरन राम, जिला खान अधिकारी नाजिया हसन, कंपनी के प्रबंध निदेशक योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद