फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: वन भूमि हस्तांतरण मामलों में तेजी लाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। डीएम अपूर्वा पांडेय ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों के लिए भेजे प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम पांडेय ने वन विभाग और कार्यदायी संस्थाओं को आपसी समन्वय से तकनीकी व प्रशासनिक बाधाओं को दूर करने और लोनिवि को लंबित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने को कहा। डीएफओ आदित्य रत्न ने बताया कि जिले में कुल 43 मामले लंबित हैं। इनमें 20 प्रस्तावक विभाग, छह वन विभाग, 16 नोडल अधिकारी और एक भारत सरकार के स्तर पर लंबित है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें