फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: जंगल जलाने वालों के खिलाफ जीरो टाॅलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर/गरुड़/कौसानी। मुख्य वन संरक्षक/वनाग्नि के नोडल अधिकारी टीआर बीजू लाल ने विभिन्न क्रू स्टेशनों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय उत्पादों के संवर्धन के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा। जंगल जलाने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक ने कौसानी के फायर क्रू स्टेशन से निरीक्षण शुरू किया। वज्यूला के क्रू स्टेशन और लीसा डिपो में पंजिकाओं और उपकरणों की क्रियाशीलता जांची। हरिद्वारछीना के क्रू स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद वह मॉडल क्रू स्टेशन जौलकांडे पहुंचे। उन्होंने मॉडल क्रू स्टेशन में ग्रामीणों के साथ बैठक कर वनाग्नि प्रबंधन पर वार्ता की। ग्रामीणों को समूह में पिरूल एकत्र करने पर विभागीय दर पर भुगतान किए जाने के बारे में जानकारी दी। कहा कि पिरूल कम होगा तो वनाग्नि की घटनाओं में भी कमी आएगी। उन्होंने जैव विविधता समितियों के माध्यम से जड़ी-बूटियों, मोटे अनाज, तेजपत्ता आदि पर आजीविका संवर्धन के प्रस्ताव तैयार कर विभाग को उपलब्ध कराने की बात कही। अंत में उन्होंने वन विभाग कार्यालय में बनाए गए मास्टर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस मौके पर डीएफओ आदित्य रत्न, रेंजर महेंद्र सिंह गुसाईं, केवलानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें