फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के दिए निर्देश

Sat, 21 Feb 2026 12:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एसपी जितेंद्र मेहरा ने कोतवाली परिसर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मालखाना, कार्यालय अभिलेख, हवालात और मेस की नियमित सफाई करने और ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर शाम एसपी मेहरा ने कोतवाली, दूरसंचार शाखा, अभिसूचना इकाई और आपातकालीन सेवा डायल 112 का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए अधिक कड़ी चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए। मुख्य चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों पर निगरानी रखने, सूचना तंत्र को मजबूत रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कर्मियों के टर्न-आउट और अनुशासन को परखा। कहा कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्मिकों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें