फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: मांग पूरी नहीं होने से बढ़ रही नाराजगी

Tue, 01 Aug 2023 12:15 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कोविड काल में स्वास्थ्य विभाग में तैनात उपनल कर्मचारी सेवा विस्तार और समायोजन की मांग के लिए आंदोलन पर डटे हैं। कर्मचारियों ने सरकार और विभाग पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कोविड उपनल कर्मचारी विगत 16 मार्च से डीएम कार्यालय के बाहर धरने पर डटे हैं। कर्मचारियों ने कहा कि आंदोलन के दौरान जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिए गए। इसके बावजूद कर्मचारियों के भविष्य के लिए ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है। कहा कि जब तक सरकार और विभाग मांग पूरी नहीं करेगा, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर बलवंत नगरकोटी, रेखा, यशोदा, रितु कनौजिया, अमरदीप, संजय कनौजिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें