फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमार्णाधीन सड़कों का काम समय पर पूरा करने के निर्देश

विज्ञापन
बागेश्वर के बिलौना-पगना मोटर मार्ग का निरीक्षण करते दर्जा राज्यमंत्री रावत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष राजपाल सिंह रावत ने पीएमजीएसवाई से बन रहे मोटर मार्गों का निरीक्षण किया। सड़कों का काम समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रावत ने बिलौना-पगना, तल्ली शेरा-सिमतोली, कौसानी भतड़िया, कौसानी-मल्ला डोबा सड़कों का निरीक्षण किया। क्षेत्र के लोगों ने सड़कों के निर्माण में ढिलाई के मामले उठाए। रावत ने अधिकारियों को शिकायतों का तत्काल निराकरण कर सड़कों का काम समय से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीएमजीएसवाई से स्वीकृत सड़कों का निर्माण कार्य तत्परता से करा रही है, ताकि यातायात सुविधा से वंचित लोगों को यातायात सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि अगले चरण में निर्मित सड़कों में डामरीकरण कराया जाएगा। सड़क से वंचित लोगों को सड़क सुविधा मिले, यह प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। निरीक्षण के दौरान पीएमजीएसवाई डिवीजन के प्रभारी अधिशासी अभियंता विजय कृष्ण, सहायक अभियंता जगदीश चंद्र तिवारी, कनिष्ठ अभियंता गिरीश चौबे, कनिष्ठ अभियंता संदीप टम्टा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें