फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक आंगनबाड़ी सहायिका को हटाने और तीन का वेतन रोकने के दिए निर्देश

Thu, 27 Apr 2017 06:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास और स्वजल के अधिकारियों की बैठक ली। जिला कार्यक्रम अधिकारी को आंगनबाड़ी केंद्र कंस्यारी की सुपरवाइजर के चार साल से अनुपस्थित रहने पर उसे तुरंत हटाने, आंगनबाड़ी केंद्र तिलसारी, धाराबगड़, तल्ला डुंगरी आंगनबाड़ी के सुपरवाइजरों के लंबे समय से अवकाश पर रहने और अपने दायित्वों के प्रति उदासीनता रहने पर संबंधित आंगनबाड़ी केंद्रों की सुपरवाइजरों का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वह राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के क्रियान्वयन और शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से बैठक ले रहे थे।


 कलक्ट्रेट सभागार में डीएम ने सीआरसी समन्वयकों से कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम के आने की सूचना संबंधित अध्यापक को तुरंत दें ताकि वह हर हाल में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करा सकें। यदि गंभीर बीमारी का इलाज के लिए बच्चे को बाहर रेफर करना हो तो उसके अभिभावक से परामर्श लें। कोई बच्चा टीकाकरण से वंचित रहता है तो इसकी जिम्मेदारी सहायिका तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री की होगी। एएनएम को गर्भवती व धात्री महिलाओं का निर्धारित अंतराल पर स्वास्थ्य परीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने सीएमओ को जिला अस्पताल में फार्मेसिस्ट द्वारा बाहर की दवा क्रय करने की शिकायत पर फार्मेसिस्ट का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वार्ड में कार्यरत कर्मियों को अपने व्यवहार में सुधार लाने को कहें। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और एएनएम का डाटा एक होना चाहिए। अधिकारियों को हर महीने की पांच तारीख को वजन पोषण दिवस के मौके पर किसी एक आंगनबाड़ी केेंद्र में जाकर बच्चों के वजन और टेकहोम राशन वितरण की मॉनीटरिंग करने, कार्यक्रम अधिकारी को टेकहोम राशन की गलत सप्लाई पर संबंधित संस्था की सप्लाई बंद करने की कार्रवाई करने, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने के आवश्यक निर्देश दिए। डीएम को बताया गया कि 97.64 प्रतिशत बच्चों के आधार कार्ड बन चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें