फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणात्मक शिक्षा के सुझाव के लिए वाट्सऐप ग्रुप बनाने के निर्देश

Tue, 18 Jul 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रोग्राम एडवायजरी कमेटी की बैठक डीएम रंजना की अध्यक्षता में हुई। डीएम ने मास्टर ट्रेनर के प्रशिक्षण से पहले सभी शिक्षकों का वाट्सऐप ग्रुप तैयार कर उनसे गुणात्मक शिक्षा के लिए सुझाव लेने और उन सुझावों पर विचार कर उसी के अनुसार प्रशिक्षण आयोजित करने को कहा। 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि बच्चों को भाषा का ज्ञान एवं शुद्ध उच्चारण कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को कार्यशाला में अपने अनुभव बांटने को कहा। बैठक में अभिनव प्रयोग वाले शिक्षकों के महत्वपूर्ण विचार प्राप्त कर कार्ययोजना में शामिल किए गए।

बताया गया कि इस वर्ष 20 लाख रुपये प्रशिक्षण कार्यक्रम, दो लाख रुपये तकनीकी सहायक, 3.32 लाख रुपये का बजट अकादमिक कार्य के लिए अनुमोदित किया गया है। डॉ. केएन कांडपाल ने पिछले वर्ष की आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन


कैलाश प्रकाश चंदोला ने डायट के वित्तीय सहयोग की प्रक्रिया एवं डायट के कार्यों को प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रस्तुत किया। बैठक में सीईओ हरीश चंद्र सिंह, डीईओ आकाश सारस्वत, कमेटी के सदस्य जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, बीईओ विजेंद्र जोशी, प्रधानाचार्य पीके तिवारी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें