गरुड़ के टीट बाजार में मेहरा क्लिनिक में छापेमारी
- फोटो : अमर उजाला
सीएमओ, एसडीएम और ड्रग इंस्पेक्टर ने गरुड़ बाजार स्थित मेडिकल स्टोर और प्राईवेट क्लीनिकों में छापा मारा। इस दौरान टीट बाजार स्थिति एक क्लीनिक में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं मिलने और क्लीनिक के कागजाद नहीं मिलने पर सीएमओ ने क्लीनिक को बंद करने निर्देश दिए गए हैं। छापेमारी की डर से गरुड़ बाजार के कई मेडिकल और प्राइवेट क्लीनिक बंद रहे।
सीएमओ संजय शाह, एसडीएम रिंकू बिष्ट, ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट और राजस्व पुलिस की टीम ने बुधवार को बैजनाथ, टीट बाजार, टानीखेत और गरुड़ बाजार स्थित मेडिकल स्ट्रोर और प्राईवेट क्लीनिकों में ताबड़तोड़ छापे मारे। छापेमारी के भय से कई मेडिकल स्टोर मालिकों और प्राईवेट क्लीनिक के संचालकों ने अपने क्लीनिक बंद कर चल गए। टीम ने टीट बाजार स्थित मेहरा क्लिनिक में भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाएं बरामद की।
क्लीनिक के कागजाद नहीं मिलने पर सीएमओ ने इस क्लीनिक को अग्रिम आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि मेहरा क्लिनिक की पूर्व में भी कई शिकायतें मिली थी। उन्होंने बताया कि इसकी बारीकी से जांच की जाएगी। छापेमारी टीम में कानूनगो दयाल मिश्रा, पटवारी देश दीपक वर्मा, थानाध्यक्ष आदि शामिल थे। व्यापार संघ के नगर अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष नवीन ममगई ने सीएमओ से ग्रामीण क्षेत्र में फर्जी मेडिकल स्टोर चलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष ने मोहन सिंह मेहता सीएचसी में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध कराने को कहा है।