बागेश्वर के कांडा क्षेत्र में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण करती ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल।
- फोटो : अमर उजाला
बागेश्वर। बागेश्वर की ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल ने कांडा तहसील क्षेत्र में मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत बन रही सड़क का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने निर्माण एजेंसियों को सड़कों में मानक और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
ब्लॉक प्रमुख ने ग्राम पंचायत ससोला व जल्थाकोट में बन रही सड़कों का निरीक्षण करते हुए सड़कों की गुणवत्ता, चौड़ाई व अन्य निर्माण कार्यों में मानकों का पूरा ध्यान रखने को कहा। उन्होंने बताया कि इन सड़कों का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है।
सड़कों के निर्माण से हजारों की ग्रामीण आबादी को यातायात सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अन्य गांवों को भी मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत सड़क से जोड़ा जाएगा। इस मौके पर बीडीओ संगीता आर्या, अभियंता सुशील कुमार, ग्राम विकास अधिकारी सुरेंद्र बिष्ट, दीपक मनकोटी, दीपक कांडपाल आदि मौजूद थे।