फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: ढप्टी और बांसतोली का किया निरीक्षण

Thu, 23 Jan 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। निदेशालय स्तर की जांच टीम ने तहसील क्षेत्र के ढप्टी और बांसतोली गांव में खड़िया खदानों का निरीक्षण किया। टीम ने पट्टाधारकों के दस्तावेज और खदानों में हुए खनन की भूगर्भीय जांच की। टीम आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्थानों में खड़िया खदानों की जांच करेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निदेशालय स्तर से गठित जांच टीम में शामिल अपर निदेशक डॉ. अमित कुमार, उप निदेशक लेघराज, भू-वैज्ञानिक रवि नेगी, सुनील दत्त और जिला खान अधिकारी नाजिया हसन तहसील प्रशासन की टीम के साथ खनन क्षेत्रों में गए। टीम ने ढप्टी और बांसतोली में खड़िया खानों का निरीक्षण किया।
खनन क्षेत्र के आसपास के गांवों में आ रही दरारों का भी निरीक्षण किया। बीते छह जनवरी को उच्च न्यायालय ने जिले में हो रहे खड़िया खनन को बंद करने का आदेश दिया था। निदेशालय को जिले में खड़िया खदानों की जांच के निर्देश दिए थे। मौके पर कानूनगो पप्पू लाल, पटवारी दीप वर्मा, गौतम कनवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें