फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: पर्याप्त दवाइयां और सफाई रखने के निर्देश

Wed, 23 Aug 2023 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जानते विधायक सुरेश गढि़या। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने बुधवार को जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त दवाइयां और समुचित व्यवस्था करने के लिए कहा। अस्पताल परिसर से लेकर वार्ड तक सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अचानक जिला अस्पताल पहुंचे विधायक गढि़या ने पर्ची काउंटर और दवा काउंटर का निरीक्षण कर दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी ली। वार्ड में भर्ती मरीजों से उन्हें मिल रहीं सुविधाओं के बारे में जाना और उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने सीएमएस डॉ. वीके टम्टा से जिला अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में दूरदराज से मरीज आते हैं। इनमें से अधिकतर मरीज आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उन्हें हर प्रकार की सुविधा दी जानी चाहिए। सीएमएस डॉ. टम्टा ने बताया कि अस्पताल में दवाइयों की कमी नहीं है। मरीजों कोे सभी उपलब्ध सुविधाएं देने का प्रयास किया जा रहा है।


मरीज बढ़ने से फुल हुआ जनरल वार्ड
बागेश्वर। जिला अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या में मंगलवार को इजाफा हुआ और सामान्य वार्ड के सभी 40 बेड फुल हो गए। सीएमएस डॉ. टम्टा ने बताया कि बुखार, डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। हालांकि बुधवार को अधिकतर मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्होंने लोगों से मौसम को देखते हुए खानपान का विशेष ध्यान देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें