गरुड़ (बागेश्वर)। क्षेत्र में आंचल दूध के पैकेट से कथित रूप से कीड़े निकलने का मामला सामने आने के बाद उपभोक्ताओं में खलबली मच गई है। दर्शानी निवासी और उप ग्राम प्रधान कैलाश जोशी का आरोप है कि उन्होंने तीन दिन पूर्व जन्मदिन पर खीर बनाने के लिए दुग्ध वाहन से आंचल दूध खरीदा था। इस्तेमाल के दौरान दूध में कीड़े दिखाई दिए जिसका वीडियो बनाकर उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम वैभव कांडपाल ने बताया कि शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम भेजकर दूध के सैंपल लिए गए हैं। लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद