फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: प्रभारी प्रधानाचार्य टम्टा के परिजनों को सौंपा 4.12 लाख चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट विधायक सुरेश गढि़या ने राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के दिवंगत प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा के सैंज स्थित आवास पहुंचकर पीड़ित परिजनाें से मुलाकात की। विधायक ने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार उत्पीड़न राहत योजना के तहत दिवंगत प्रधानाचार्य के परिजनों को 4,12,500 रुपये का आर्थिक सहायता चेक सौंपा। साथ ही परिजनों को ढाढ़स बंधाया। विधायक गढि़या ने परिवार को आश्वस्त किया कि इस कठिन समय में शासन और प्रशासन पूरी तरह से उनके साथ है और उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी। बता दें कि बीते 18 जुलाई को प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की विद्यालय के ही कर्मचारी ने निर्मम हत्या कर दी थी। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें