बागेश्वर में इंजीनियर्स डे पर विश्वेसरैया को श्रद्धांजलि देते इंजीनियर। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। अभियंता दिवस पर अभियंताओं ने अभियंता सम्राट एमजी विश्वेश्वरैया और इंजीनियर आरके दत्ता को याद किया। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के जिलाध्यक्ष ललित कुमार के नेतृत्व में अभियंता दिवस मनाया गया। अभियंताओं ने विश्वेश्वरैया और दत्ता के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि दोनों महान इंजीनियरों ने तकनीकी को नई दिशा देने का काम किया। अभिंताओं को नई दिशा दिखाई। इंजीनियरों ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। इंजीनियर एमसी पंत ने संचालन किया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर पंत, योगेश चंद्र आर्या, दीप चंद्र पांडे, मीनाक्षी पंत, भुवन चंद्र जोशी, संदीप सिंह बिष्ट, योगेश कांडपाल, अनिल गुरुरानी, देवेंद्र कुमार, आरके जलाल, दरबान सिंह फर्स्वाण आदि थे।