फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में शव बहने की सूचना पर अफरातफरी

Sun, 07 Aug 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के सरयू नदी में शव देखे जाने की सूचना के बाद विकास भवन के समीप पहुंचे एसडीआरएफ के जवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 बृहस्पतिवार की देर शाम सरयू में बहे बच्चे की खोजबीन का कार्य चौथे दिन भी जारी रहा। एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को नदी में शव के बहने की सूचना पर एसडीएम सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन नदी में कुछ नहीं मिला।

बृहस्पतिवार की देर शाम नदी किनारे खेलने के दौरान सरयू में बहे 10  वर्षीय राहुल पुत्र गोविंद राम की तलाश पुलिस के जवानों ने रविवार को जारी रखी। रविवार की सुबह केशव लाल ने पुलिस को सरयू में शव के बहकर जाने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना पर एसडीएम फिंचाराम चौहान, तहसीलदार खुशबू आर्या, सीओ उत्तम सिंह नेगी एसडीआरएफ के जवानों की टीम केे साथ आधा किमी दूर विकास भवन के समीप स्थित पुल पर पहुंचे। इसके बाद जवानों ने ढूंढखोज अभियान चलाया, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पुलिस प्रशासन ने लापता राहुल की ढूंढखोज के लिए अभियान जारी रखने की बात कही है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें