फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: विद्यार्थियों को दी कानूनी जानकारी

Fri, 25 Aug 2023 12:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश और जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आरके खुल्बे के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव जयेंद्र सिंह की अध्यक्षता में विवेकानंद इंटर काॅलेज हिचौड़ी कपकोट में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम, इंटरनेट और सोशल मीडिया धोखाधड़ी के बारे में जानकारी दी। इस प्रकार के किसी भी झांसे में न आने की अपील की। उन्होंने नशे और ड्रग्स के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने की अपील की। शिविर में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, यातायात नियम के साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण के क्रियाकलापों के बारे में जानकारी दी गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें