फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: स्वर्ण पदक विजेता तीरंदाज संतोष सम्मानित

Fri, 25 Aug 2023 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। हाल में कनाडा में आयोजित पुलिस गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीतने वाले बागेश्वर के मेहनरबूंगा निवासी संतोष कुमार को बसपा ने सम्मानित किया। बसपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश टम्टा के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संतोष के आवास पर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया। कहा कि उन्होंने देश, प्रदेश के साथ ही क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस दौरान बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बीआर धौनी, रमेश प्रकाश पर्वतीय, बिहारी लाल, श्रीराम, नारायण राम, देव राम आदि थे। बसपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 26 अगस्त को रायबहादुर हरी प्रसाद टम्टा की जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। जयंती कार्यक्रम पिंडारी रोड स्थित एक होटल में होंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें