बागेश्वर। महर्षि विद्या मंदिर बागेश्वर में शिक्षक अभिभावक सभा का आयोजन कर विद्यालय की प्रगति की जानकारी दी गई। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रेखा धामी ने विद्यालय की प्रगति की जानकारी अभिभावकों को दी। मेधावी लोकेश मेहरा, हर्षवर्धन करायत को सम्मानित किया गया। अभिभावक संघ अध्यक्ष नीमा धपोला ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था पर संतोष जताते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य शीला भाकुनी, नरेंद्र माजिला, रवि पंत, गगन गिरी, भूपेश पांडे ने विचार रखे। संचालन गिरीश तिवारी, नारायण परिहार ने किया। संवाद