फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को दी मानसिक रोग की जानकारी

विज्ञापन
बागेश्वर के जीआईसी भटखोला में मानसिक रोग शिविर में मौजूद विद्यार्थी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में शिविर का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया ने छात्र-छात्राओं को मानसिक रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बीमारी से निदान के लिए किए जाने वाले इलाज भी बताए। उन्होंने कहा कि लंबे समय से नींद न आने, हर बात पर घबराहट व अकेलापन महसूस करना, भूख न लगना आदि भी मानसिक रोग के लक्षण हैं। अगर समय रहते इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो रोग बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि मानसिक बीमारियों का इलाज संभव है। नियमित योग और व्यायाम करने, तनावमुक्त रहने, नशा और धूम्रपान से दूर रहने, भोजन में पौष्टिक आहार को शामिल करना मानसिक रोग को दूर करने में सहायक हैं। शिविर में जय जोशी, संदीप कुमार आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें