फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के लिए धनराशि स्वीकृत कराने को कहा

विज्ञापन
बागेश्वर के केंद्रीय विद्यालय में भूमि का निरीक्षण करते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर विद्यालय के नए भवन के बारे में जानकारी प्राप्त की। भवन निर्माण के लिए विद्यालय के उपायुक्त से दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र बजट उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने प्रधानाचार्य को स्कूल में अध्यापन कार्य के साथ अन्य गतिविधियां भी संचालित करने को कहा। उन्होंने स्कूल में पीआरटी के दो पदों पर भर्ती प्रक्रिया के लिए 12 मार्च तक साक्षात्कार कराने के निर्देश दिए हैं।
विद्यालय में जनरेटर और चहारदीवारी के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा है। साथ ही वर्ष 2021-22 में बजट के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य कृष्णा गोपाल ने बताया कि भवन के लिए कांडा रोड में भूमि उपलब्ध हो गई है। धनराशि उपलब्ध न होने के कारण भवन निर्माण का कार्य अटका हुआ है।
बताया कि एक मार्च से कक्षा एक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। बाकी कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑफलाइन आवेदन पत्र भरे जाएंगे। एक अप्रैल से नया शिक्षा सत्र प्रारंभ होगा।
डीएम ने स्कूल के कक्षों के टूटे फर्श की मरम्मत के लिए लोनिवि से आगणन तैयार कर सीडीओ को पत्रावली उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीएमओ को जिले के केंद्रीय विद्यालयों में समय-समय पर स्वास्थ्य टीम भेजकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें