फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताम्र शिल्पियों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी 

Thu, 14 Feb 2019 12:10 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूूराे बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर के स्वराज भवन में हिमाद्री पूजा किट लांच करते जिपं अध्यक्ष हरीश ऐंठानी, पालिकाध्यक्ष व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र की ओर से सूक्ष्म लघु मध्यम इंटरप्राइजेज की संचालित एससी/एसटी हब योजना की जिला स्तरीय कार्यशाला हुई। कार्यशाला में ताम्र शिल्पियों को शिल्पी पेंशन चेक बांटे गए। इस मौके पर हिमाद्री पूजा किट भी लांच की गई।  
विज्ञापन


बुधवार को स्वराज भवन के सभागार में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ जिपं अध्यक्ष हरीश ऐंठानी, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद टम्टा ने किया। जिला उद्योग के महाप्रबंधक बीसी पाठक ने शिल्पियों को सरकार की जनहित योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर तांबे की बनी हिमाद्री पूजा किट भी लांच की गई। पाठक ने बताया कि इस किट में रोली, पिठ्या, प्रसाद के लिए छोटी-छोटी प्लेट बनाई गई हैं ताकि ताम्र उद्योग को बढ़ावा मिले। वहीं 10 शिल्पियों को पेंशन के चेक भी बांटे गए। कार्यशाला में पांच ताम्र शिल्पियों ने स्टाल लगाकर ताम्र उत्पादों की बिक्री की। इस दौरान डॉ. जितेंद्र तिवारी, सदन मिश्रा, हयात सिंह पंचपाल, प्रेम सिंह हरड़िया, शिल्परत्न दुलप राम, शिवलाल आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें