फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: विक्टर मोहन जोशी राइंका में बन रहा इंडोर स्टेडियम

Sun, 09 Nov 2025 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। विक्टर मोहन जोशी राइंका में इंडोर स्टेडियम का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इंडोर स्टेडियम बनने से खिलाड़ियाें और छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विधायक पार्वती दास ने बताया कि इंडोर स्टेडियम के लिए युवा कल्याण और प्रांतीय रक्षक विभाग की ओर से 4,75,04,000 रुपये की स्वीकृति मिली थी। पहली किस्त के रूप में 1,90,01,600 रुपये अवमुक्त होने के बाद काम शुरू किया गया है। बताया कि स्वीकृत राशि से खेल हॉल का निर्माण किया जाएगा। प्रशिक्षण रूम, खिलाड़ियों के शौचालय बनाए जाएंगे और खेल उपकरणों की खरीद भी की जाएगी। इंडोर स्टेडियम के बनने के बाद खिलाड़ियों को मैदानी खेलों के साथ-साथ इंडोर गेम्स के अभ्यास की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें