फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटें बढ़ाने के लिए धरना प्रदर्शन

Sun, 26 Jul 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय स्नतकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों के लिए सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और प्राचार्य डा एससी पंत का घेराव किया।
विज्ञापन


छात्रों ने प्रदर्शन और घेराव के साथ ही ज्ञापन भी सौंपा। यहां सभा को संबोधित करते हुए अमित द्विवेदी ने कहा कि कुलपति से कई बार दूरभाष पर संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई पहल नहीं की।

सीमित सीटें होने के कारण बहुत से छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पाता है।  जिला संयोजक आदर्श कठायत ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन बागेश्वर जिले की हमेशा ही उपेक्षा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां नए विषय नहीं खुलते और शिक्षकों के पद भी नहीं भरे जाते हैं। वक्ताओं ने कहा कि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

इस मौके पर दीपक कठायत, मनोज गोस्वामी, विशाल नेगी, मंगल सिंह नेगी, दीपक टंगड़िया, संजय जोशी, विवेक जोशी, अंकित नगरकोटी सहित तमाम छात्र मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें