बागेश्वर कॉलेज में कोविड सेंटर के विरोध पर धरने पर बैठे छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। डिग्री कॉलेज के छात्रनेताओं का कोविड सेंटर के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आक्रोशित छात्र संगठनों ने शनिवार को पांचवें दिन भी कॉलेज परिसर में धरना दिया।
इस दौरान हुई सभा में अभाविप और एनएसयूआई के छात्रनेताओं ने कहा कि कॉलेज में कोविड केयर सेंटर बनाने के विरोध में उनका धरना जारी रहेगा। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती धरना चलता रहेगा । छात्रनेताओं का कहना है कि कॉलेज में कोविड सेंटर नहीं बनना चाहिए। रविवार को धरना देने वालों में छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ जोशी, उपाध्यक्ष जयदीप कुमार, ललित दानू, गोविंद चंदोला, कमलेश गढ़िया, हरेंद्र दानू आदि थे।