फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू और गोमती में बढ़ा पानी, रात में बजाया गया सायरन 

Tue, 11 Jul 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह ऊफान पर आई सरयू नदी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सोमवार हुई मूसलाधार बारिश से सरयू और गोमती जलस्तर काफी बढ़ गया। पानी पौराणिक बागनाथ मंदिर के स्नानघाट और शिव मूर्ति के आसपास तक भर गया है। जलस्तर काफी ऊपर तक बढ़ने से जहां लोगों में अफरातफरी का माहौल बनने लगा, वहीं, प्रशासन के भी हाथ-पांव फूल गए।
विज्ञापन


रात नौ बजे सायरन बजते ही आईआरएस सिस्टम से जुड़े अधिकारी तत्काल आपदा कंट्रोल रूम में पहुंच गए। डीएम रंजना ने रात में ही आपातकालीन बैठक ली और अधिकारियों को आपदा से निपटने के लिए 24 घंटे मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।  

डीएम ने लोगों से अपील की है कि नदियों के खतरे वाले स्थान पर किसी भी हालत में आवाजाही न करें। नदी किनारे रह रहे परिवारों से भारी बारिश वर्षा के दौरान सतर्क रहने को कहा। डीएम ने कहा कि जलस्तर बढ़ने से फिलहाल कोई नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अभियंताओं को बंद सड़कों को शीघ्र खोलनेे के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रात में हुई बैठक में सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल गोयल, डीडीओ केएन तिवारी, लोनिवि के एसई पीएस बृजवाल, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और तहसीलदार बहादुर सिंह कुमल्टा आदि थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें