फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: तेंदुए की बढ़ती सक्रियता, विभाग ने गांव में लगाए पिंजरे

Thu, 22 Oct 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़(बागेश्वर)। क्षेत्र में तेंदुए की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग की टीम ने दर्शानी और राजसेरा गांव में दो पिंजरे लगाए हैं। इसके अतिरिक्त संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

तेंदुए की आवाजाही से ग्रामीणों में भय बना हुआ है। वन क्षेत्राधिकारी एमएस गुसाईं ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वन कर्मियों को क्षेत्र में नियमित गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों और बुजुर्गों को अकेले बाहर न भेजें। सुबह और शाम के समय विशेष सावधानी बरतें। तेंदुआ दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना दें और उसके करीब जाने या उसे छेड़ने का प्रयास न करें। पिंजरे लगाने और गश्त अभियान में वन दरोगा अनुराधा जोशी, नवीन तिवारी, चंदन कुमार, भूपेंद्र लसपाल, वन आरक्षी भानु रावत, नंद राम, गोपाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें