फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: नगर के बाजार में पहाड़ी सब्जियों की बढ़ी मांग

Mon, 28 Jul 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मौसमी सब्जी का उत्पादन बढ़ने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने उत्पादों को सब्जियों की दुकानों में ला रहे हैं। लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित लौकी, ककड़ी और तुरई खूब भा रही है। स्थानीय सब्जियों से व्यापारियों की आय में भी इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों लौकी, ककड़ी, भिंडी, शिमला मिर्च, तुरई, बैंगन और करेले का बेहतर उत्पादन हो रहा है। किसान अपने उत्पादों को लेकर बाजार के व्यापारियों को बेच रहे हैं जिससे उनकी आमदनी हो रही है। बाजार में लोग स्थानीय सब्जियों की खरीदारी कर रहे हैं।
बाजार में स्थानीय लौकी 50 से 60 रुपये, ककड़ी 60 रुपये, भिंडी और बैंगन 50 रुपये, शिमला मिर्च 100 से 120 रुपये, तुरई 100 से 120 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रही है। स्थानीय सब्जियों के उपलब्ध होने से लोग अधिक संख्या में सब्जियां खरीद रहे हैं।
विज्ञापन


......फोटो 27 बीजीएस 05 पी

कोट
2014 से बाजार में स्थानीय सब्जियों को लेकर आते हैं। इन दिनों बाजार में सब्जियों की मांग बढ़ गई है। व्यापार से अच्छी आमदनी हो जाती है। सालाना सब्जियों के उत्पादन से 80 हजार से एक लाख रुपये तक की आमदनी होती है। - सुंदर सिंह मेहता, काश्तकार


कोट
कई वर्षों से प्रत्येक रविवार को जिला अस्पताल के पास अपने खेत के उत्पाद लेकर आती हूं। आने के एक-दो घंटे में ही सभी उत्पाद बिक जाते हैं। अच्छी आमदनी हो जाती है। मोहनी देवी, काश्तकार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें