increase the covid testing in bageshwar
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने जिले में कोरोना जांच बढ़ाने की मांग की है।
सीएमओ बीडी जोशी के सामने उन्होंने इस मामले को उठाया है। उनका कहना है कि देश और प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिले में 40 हजार से अधिक प्रवासी आ चुके हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जांच बढ़ानी चाहिए। इससे कि संक्रमित लोगों की पहचान और उन्हें समय पर उपचार मिल सके।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से जिले भर में कोविड-19 बीमारी की रोकथाम के लिए वृहद स्तर पर जांच अभियान चलाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष दर्शन कठायत, जिला संयोजक रंजीत दास, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कुलदीप मेहता, सूर्यभान दफौटी, धीरज गढ़िया, सोशल मीडिया प्रभारी भीम कुमार आदि थे।