फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में

Sun, 04 Nov 2018 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
बागेश्वर में मिठाई की दुकान की चेकिंग करते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 दीपावली के त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आ गया है। जिला प्रशासन के आदेश पर पूर्ति विभाग ने रविवार को वाहनों को चेक किया। विभाग ने दुकानों का भी निरीक्षण करते हुए नकली सामान न बेचने की सलाह दी। 
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके फलोरिया ने बताया कि त्यौहारों को देखते हुए बाजार में नकली सामान बेचने वाला गिरोह सक्रिय हो जाता है। नकली मावा, घटिया स्तर की मिठाइयों से ग्राहकों के स्वास्थ्य में बुरा असर पड़ता है। लोगों को नकली सामान से बचाने के लिए रविवार को वाहनों की चेकिंग की गई तथा दुकानों का भी औचक निरीक्षण किया गया। दुुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि नकली सामान अथवा नकली मावे से बनी मिठाइयां बेची तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में उनके साथ पीसी फुलारा, तहसीलदार दया चंद्र टम्टा, नायब तहसीलदार आदि थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें