फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटर मार्ग के सर्वे में गड़बड़ी पर भड़के ग्रामीण

Tue, 09 Oct 2018 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते चचई के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 चचई मोटर मार्ग के सर्वे की गड़बड़ी पर ग्रामीण भड़क उठे हैं। उन्होंने आबादी से दूर सड़क का सर्वे करने का आरोप लगाया है। इससे भड़के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सड़क निर्माण की जांच की मांग की है। 
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि मोटर मार्ग के सर्वे से पहले ग्रामीणों को विश्वास में नहीं लिया गया। सड़क को आबादी से दूर प्रस्तावित किया गया है। गांव के कई तोक संपर्क से वंचित हैं। उन्होंने सर्वे में गड़बड़ी का आरोप लगाया।  कहा कि कुछ लोगों के दखल के बाद सर्वे में मनमानी बरती गई। ग्रामीणों ने कहा कि प्रस्तावित सड़क से उन्हें कोई लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने सड़क निर्माण कार्य की जांच के साथ ही नए सिरे से सर्वे कराने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान सुंदर लाल, सुरेश लाल, भवानी देवी, दया देवी, विमला देवी, मंजू देवी आदि थे। 

सैंजसेरा सड़क की मांग मुखर 
बागेश्वर। सैंजसेरा सड़क निर्माण की मांग फिर मुखर हुई है। क्षेत्रवासियों ने इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने एडीएम राहुल गोयल को ज्ञापन देकर समस्या बताई। कहा कि लंबे समय से संपर्क मार्ग की मांग की जा रही है। उन्होंने क्षेत्रवासियों की दुश्वारियों को देखते हुए जल्द निर्माण की मांग की। इस दौरान विक्रम पिल्खवाल, राधा नेगी, हेमा कार्की, नंदा बल्लभ पांडे, हेमा जोशी, हंसी रावत, प्रेमा देवी आदि थे। ब्यूरो 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें