फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा प्रबंधन के नाम पर टैक्स की तैयारी से भड़के व्यापारी

Mon, 09 Oct 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
विज्ञापन
 कपकोट में ईओ को ज्ञापन देते ग्रामीण।  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 व्यापार मंडल कपकोट ने नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और यूजर चार्ज उपनिधि 2017 का विरोध किया है। गुस्साए व्यापारियों ने सोमवार को नगर पंचायत के ईओ से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने कहा कि कूड़ा प्रबंधन के इंतजाम के बगैर किसी प्रकार का टैक्स न वसूला जाए। उन्होंने चेताया कि यदि जनभावनाओं की अनदेखी की गई तो इसका सख्त विरोध किया जाएगा। 
विज्ञापन



ईओ कृपाल सिंह को सौंपे ज्ञापन में व्यापारियों ने कहा है कि नगर पंचायत के गठन को चार साल पूरे हो गए है। इसके बावजूद आज तक कूड़ा निस्तारण के कोई इंतजाम नहीं हैं, जबकि कूड़ा उठाने के लिए वाहन तक नहीं है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। भारत स्वच्छ अभियान का लाभ भी नगर पंचायत को नहीं मिल पा रहा है। बावजूद पंचायत व्यापारियों और नागरिकों से जैविक और अजैविक कूड़े के नाम पर अतिरिक्त शुल्क वसूलने की कोशिश चल रही है। यदि शुल्क वसूला गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा कपकोटी, महामंत्री हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, प्रदेश संगठन मंत्री गोपाल दत्त जोशी और रघुवीर बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें