फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में पुरड़ा की भावना अव्वल 

Thu, 21 Sep 2017 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर पुरस्कारों के साथ बच्चे।  - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
20वीं जिला स्तरीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। दूसरे दिन प्रतियोगिता का उद्घाटन जीजीआईसी बागेश्वर की प्रधानाचार्य शोभा टम्टा ने किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। 
विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग के 100, 200 व 400 मीटर दौड़ में जीजीआईसी पुरड़ा की भावना ठाकुर विजेता रहीं। लंबी कूद और गोला क्षेपण में जीआईसी अमस्यारी की आरती परिहार, जूनियर वर्ग के 800 मीटर दौड़ में इंटर कॉलेज हरसीला के विरेंद्र सिंह, 200 मीटर में कंट्रीवाइड गरुड़ के जय बोरा, 1500 व 3000 मीटर की दौड़ में राउमावि कौसानी की दीपा और 100 मीटर में जीर्जीआइसी पाये की हिमांशी अव्वल रहीं।

सीनियर वर्ग के चक्का फेंक प्रतियोगिता में विवेकानंद विद्यालय मंडलसेरा के प्रदीप कुमार प्रथम रहे। 800, 1500, 5000 मीटर दौड़ में राइंका कौसानी के रोहित रावत, 400, 200, 100 मीटर की दौड़ में राइंका पुरड़ा की संध्या व 1500 मीटर की दौड़ में निशा कांडपाल अव्वल रहे। 
विज्ञापन


उधर, कपकोट में आयोजित शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताएं भी संपन्न हो गई हैं। मुख्य अतिथि महिमन गढ़िया, पूर्व प्रधानाध्यापक पदम सिंह और समन्वयक महिपाल कपकोटी ने प्रतिभागी बच्चों को मेडल प्रदान किए। समापन अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। ब्लॉक स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी जिला स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें