फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: दहेज के लिए ससुराल वालों पर रूपा की हत्या करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर/कौसानी। कौसानी कोतवाली क्षेत्र के भोजगण लौबांज में विवाहिता रूपा की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने का संगीन आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
सलगड़ा निवासी भुवन सिंह ने कौसानी कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री रूपा का विवाह एक वर्ष पूर्व भोजगण निवासी अमित सजवाण के साथ हुआ था। आरोप है कि पति अमित, ससुर लाल सिंह और ससुराल के अन्य लोग रूपा को कम दहेज लाने के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। वे पांच लाख रुपये नकद लाने का भी दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन

बताया कि बीते 16 जून 2026 की सुबह भी रूपा ने अपनी मां को फोन कर रोते हुए पांच लाख रुपये की मांग करने और अत्यधिक तनाव में होने की बात कही थी। उसी दिन करीब 11 बजे ससुराल पक्ष से फोन आया कि रूपा को कुछ हो गया है। जब मायके वाले वहां पहुंचे तो रूपा मृत अवस्था में मिली।
परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को गोशाला में लटकाया गया और उनके पहुंचने से पहले ही साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को उतार दिया था। मृतका ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था जिसमें ससुरालियों की ओर से प्रताड़ित किए जाने और चरित्र हनन की बात लिखी गई है।
विज्ञापन

कोट
- इस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मृतका के पिता की तहरीर पर कौसानी कोतवाली में पति अमित सजवाण समेत अन्य नामजद ससुरालियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। - अजय लाल साह, सीओ, बागेश्वर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें