फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल शोध में जूनियर हाईस्कूल मटेना अव्वल 

Mon, 28 Mar 2016 10:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बागेश्वर।
विज्ञापन
प्रदर्शनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंटर कॉलेज बागेश्वर में गणित-विज्ञान महोत्सव की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने गणित और विज्ञान से संबंधित मॉडल प्रदर्शित किए। कार्यक्रम में बागेश्वर दर्पण पत्रिका का विमोचन भी किया गया। 
विज्ञापन


गणित-विज्ञान महोत्सव का उद्घाटन डीएम भूपाल सिंह मनराल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल, ब्लॉक प्रमुख रेखा खेतवाल और सीईओ आरसी आर्य, डीईओ आकाश सारस्वत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने स्टालों का निरीक्षण कर बच्चों की ओर से बनाए गए मॉडलों की प्रशंसा की।

बाल शोध में राजकीय जूनियर हाईस्कूल मटेना प्रथम और पिंगलों द्वितीय रहा। टीएलएम, बाल शोध, स्वच्छता, नवाचार में राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलो सर्वश्रेष्ठ रहा। विद्यालय को शील्ड प्रदान की गई। विज्ञान क्विज के जूनियर वर्ग में राजूहा देवलखेत प्रथम, गोलना द्वितीय और बागेश्वर तृतीय रहा। 
विज्ञापन


प्राथमिक वर्ग में विकासखंड कपकोट प्रथम, बागेश्वर द्वितीय व गरुड़ तृतीय रहा। बाल शोध के जूनियर वर्ग में राजूहा मटीना प्रथम, पिंगलो द्वितीय, पंद्रहपाली व अमतोड़ा संयुक्त रूप से तृतीय रहे। प्राथमिक वर्ग में राजकीय प्राथमिक विद्यालय शोभाकुंड प्रथम, पिंगलो द्वितीय व पितरौड़ा तृतीय स्थान पर रहा।

टीएलएम के प्राथमिक वर्ग में रैतोली की कमला पांडे, पिंगलों की नीता अल्मियां, भंडारीसेरा की कविता पाठक पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की टीएलएम प्रतियोगिता में राजकीय जूनियर हाईस्कूल पिंगलों के सुरेश सती प्रथम, चौंरसों के हेम लोहनी द्वितीय व मटेना के डीएल वर्मा तृतीय रहे।

कार्यक्रम में उमेश जोशी, नीरज पंत, सुरेश सती, हेम लोहनी, आलोक पांडे, ममता पांडे, सोनिया, सीपी मिश्रा, डायट के प्राचार्य श्याम लाल आर्य, दीप चंद्र जोशी, संजय कुमार आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें