फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र के डूबने के मामले में प्राचार्य और वार्डन पर मुकदमा दर्ज

Mon, 10 Jul 2017 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नवोदय विद्यालय सिमार (गागरीगोल) के 10वीं के छात्र पंकज खेतवाल के नदी में डूबने के मामले में गरुड़ के एसडीएम सुंदर सिंह ने घटना की जांच कर रिपोर्ट डीएम को भेज दी है। जांच में सीधे तौर पर छात्र की मौत के लिए स्कूल प्रशासन को ही जिम्मेदार ठहराया गया है। वहीं मृतक के दादा खीम सिंह खेतवाल की तहरीर पर बागेश्वर कोतवाली में स्कूल के प्राचार्य और वार्डन के खिलाफ धारा 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय गागरीगोल के 10वीं के छात्र पंकज खेतवाल की रविवार को गोमती नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई थी। पंकज के दादा खीम सिंह खेतवाल, मां पुष्पा खेतवाल ने पंकज की मौत के लिए स्कूल प्रशासन को पूर्ण से जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट और भाजपा की गरुड़ मंडल इकाई ने भी पंकज की मौत के लिए विद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए उच्चस्तरीय जांच के लिए केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


इधर, बागेश्वर के कोतवाल तिलक राम वर्मा ने बताया कि मृतक पंकज के दादा खीम सिंह की तहरीर पर प्राचार्य कीर्ति पवार और वार्डन के खिलाफ धारा 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। एसपी मुकेश कुमार ने थानाध्यक्ष को छात्र की मौत के मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। इधर, अभिभावकों ने डीएम से स्कूल की अव्यवस्थाओं को शीघ्र दूर करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें