फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर सीईसी का पुतला फूंका

Tue, 29 Sep 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
बागेश्वर में रैली निकालते कांग्रेसी। संवाद
विज्ञापन
बागेश्वर। निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एसबीआई तिराहे पर एकत्र होकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और नारेबाजी करते हुए जिला कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने और उनके कार्यकाल के दौरान मतदाता सूचियों में किए गए बदलावों की स्वतंत्र जांच कराने की मांग की। पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण और जिलाध्यक्ष अर्जुन भट्ट ने कहा कि लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मतदाता सूची में धांधली और पारदर्शिता से समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, कुंदन गोस्वामी, लोकमणि पाठक, लक्ष्मी धर्मशक्तू, राजेंद्र परिहार, बालकृष्ण, गोपा धपोला आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद


एसबीआई तिराहे पर लगा लंबा जाम, फंसे रहे वाहन
कांग्रेस के पुतला दहन और विरोध मार्च के दौरान नगर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। एसबीआई तिराहे के पास प्रदर्शन के कारण बागेश्वर-कपकोट और गरुड़ मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। चौराहे पर पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारू कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे तक यात्री और स्कूली छात्र जाम में फंसे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें