फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: 12 साल बाद दोबारा खुला इग्नू केंद्र्र, सिर्फ 13 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Wed, 29 May 2024 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2012 में 150 पंजीकृत विद्यार्थी थे, केंद्र में 23 अलग-अलग प्रकार के अध्ययन कोर्स शामिल हैं
विज्ञापन

बागेश्वर। जिले में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की तरफ विद्यार्थियों का मोहभंग होता हुआ नजर आ रहा है। पंडित बीडी पांडेय परिसर में संचालित इग्नू केंद्र में वर्ष 2023-24 में मात्र 13 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। 50 विद्यार्थियों ने इसे परीक्षा केंद्र चुना हैं। वर्ष 2012 में 150 पंजीकृत विद्यार्थी थे। केंद्र में 23 अलग-अलग प्रकार के अध्ययन कोर्स शामिल किए गए हैं।
परिसर में वर्ष 2009 में इग्नू केंद्र की स्थापना की गई थी। 2012 तक इसका संचालन सुचारू था। इसके बाद तकनीकी खामियों के चलते केंद्र को 2023 तक बंद रखा गया। 12 वर्षों तक केंद्र का संचालन नहीं होने से अब लोगों में इग्नू से पठन-पाठन करने की रुचि कम हो गई है। 2024 से यहां परीक्षा केंद्र की शुरूआत हुई। इग्नू केंद्र की जानकारी के अभाव के कारण बहुत कम विद्यार्थियों ने इस वर्ष प्रवेश लिया है।
विज्ञापन


इग्नू से अध्ययन के फायदे
बागेश्वर। इग्नू अध्ययन सेंटर में एससी, एसटी वर्ग के विद्यार्थी को निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग को छात्रवृत्ति का लाभ भी मिलता है। भविष्य में इग्नू केंद्रों में रोजगारपरक कोर्स भी शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन

-परिसर में वर्ष 2023 से इग्नू का अध्ययन केंद्र संचालित हो रहा है। इच्छुक विद्यार्थी आवेदन के समय इग्नू केंद्र कोड 31032 का चयन कर बागेश्वर इग्नू केंद्र को अध्ययन और परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। -डॉ. सुंदर कुमार, इग्नू समन्वयक, पंडित बीडी पांडेय परिसर बागेश्वर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें