फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाकर काटा हंगामा

Wed, 19 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
विज्ञापन
सड़क का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडलसेरा में निर्माणाधीन बाईपास सड़क के निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान ने हंगामा काटा। विभागीय अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण मानकों के अनुसार करने का आश्वासन देने पर ही ग्राम प्रधान शांत हुए। 
विज्ञापन


मंडलसेरा में इस समय बाईपास सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार को ग्राम प्रधान कैलाश गोस्वामी ने कार्य के निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे इंजीनियरों के सामने सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए हंगामा काटना शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान का आरोप था कि सड़क साढ़े छह मीटर चौड़ी बननी है परंतु सड़क में चौड़ाई के हिसाब से कटिंग नहीं हो रही है। प्रधान ने नाली व दीवार निर्माण का कार्य भी सही तरीके से नहीं करने का आरोप लगाया। कहा कि सड़क का जिस तरह से निर्माण किया जा रहा है उसमें दो वाहन नहीं गुजर सकते हैं। यदि मानकों की अनदेखी की गई तो भविष्य में जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

उनका कहना था कि पूर्व में भी इस मामले में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। मौके पर आए एडीबी के एई एसएस माजिला और जेेई जेके टम्टा ने कहा कि सड़क निर्माण में मानक और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सड़क पूरी साढ़े छह मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। ग्राम प्रधान ने मानकों की अनदेखी करने पर उग्र आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें