बागेश्वर के कपकोट में नेतृत्व क्षमता विकास कार्यशाला में प्रशिक्षण लेतीं महिला पंचायत प्रतिनि?
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। ग्रामीण उत्थान समिति कपकोट ने द हंगर प्रोजेक्ट नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में महिला पंचायत प्रतिनिधियों को नेतृत्व क्षमता विकास का प्रशिक्षण दिया । मुख्य प्रशिक्षक बसंती कपकोटी ने जिले की 24 ग्राम पंचायतों की महिला पंचायत प्रतिनिधियों को सामाजिक और राजनीतिक पहलुओं का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने महिलाओं के विकास और उत्थान के लिए लक्ष्य तय करने पर बल दिया। कहा कि समस्याओं की पहचान करके वंचितों को उनका हक दिलाया जाएगा। उन्होंने समस्याओं में प्राथमिकता तय करने के बारे में जानकारी दी। दो दिवसीय कार्यशाला में 75 ग्राम पंचायतों की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षक तारा दानू, अनीता रावत, हिमानी एस सिंह, बरखा कोरंगा ने महिला ग्राम प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण दिया।