शौर्य दिवस शहीदों को भावपूर्ण नमन किया गया। स्वराज भवन में डीएम रंजना राजगुरु, पूर्व विधायक कपकोट शेर सिंह गढिया, सीडीओ एसएसएस पांगती, एडीएम राहुल कुमार गोयल, एसडीएम बागेश्वर राकेश चंद्र तिवारी, सीओ महेश जोशी, कैप्टन आरएस धपोला ने शहीद नायक मोहन सिंह और शहीद नायक राम सिंह बोरा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। डीएम और जनप्रतिनिधियों ने शहीद मोहन सिंह के पिता सिपाही हिम्मत सिंह और शहीद राम सिंह बोरा के भाई सुबेदार बलवंत सिंह को संयुक्त रूप से शाल भेंट कर सम्मानित किया गया।
स्थानीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेटों ने एनसीसी अधिकारी दीप चंद्र जोशी के संचालन में शहर में रैली निकाली। रैली को सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत और रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नीलेश्वर मन्दिर के निकट में वन विभाग तथा वृक्ष प्रेमी किशन मलड़ा एवं सामाजिक कार्यकर्ता भुवन कांडपाल के सहयोग से पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में रणजीत सिंह बोरा पूर्व ब्लाक प्रमुख इंद्र सिंह परिहार, नरेंद्र सिंह खेतवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश सोनी आदि थे। संचालन दीप चंद्र जोशी ने किया। कपकोट महाविद्यालय में एनसीसी के तत्वावधान में समारोह मनाया गया। कालेज प्राचार्य डॉॅ. एके जोशी और डॉ. मुन्ना जोशी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ. नीता शाह, ममता सुयाल, डॉ पवन कुमार, बलवंत सिंह, संगीता ध्यानी, दीपक आर्या, हंसी देवी, नवीन सिंह आदि थे। कांडा महाविद्यालय में शौर्य दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ भवानी दत्त कांडपाल, डॉ निशा आर्या, प्रो. दिनेश जोशी, डॉ. नरेंद्र पाल, डॉ. विनोद साह, भगवान सिंह माजिला आदि थे। गरुड़ में राजकीय शहीद राम सिंह बोरा जूनियर हाइस्कूल भगरतोला में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और शिक्षकों ने शहीद राम सिंह बोरा के चित्र पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बोरा, प्रधान चंदन बोरा, प्रधानाध्यापक महेश पंत, युसूफ, मोहन सिंह बोरा मौजूद थे। जूनियर हाइस्कूल रौल्याना में स्कूल के प्रधानाध्यापक नीरज पंत, ग्राम प्रधान मदन गिरी ने बच्चों को शहीदों के बारे में जानकारी दी। राजकीय जूनियर हाईस्कूल बदरीनाथ के बच्चों ने शहीदों का स्मरण किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक दुलीप भाकुनी, डीके नेगी, फिरदौश परवीन आदि ने विचार रखे। राइंका कौसानी, धैना, बंतोली, लोहारचौरा, वज्यूला, सैलानी, अमस्यारी, गढ़खेत कौलाग, मैगड़ीस्टेट, राजकीय बालिका इंटर कालेज पाये पुरुड़ा आदि स्कूलों में भी शहीदों को याद किया।
अमित लोहनी ने मारी बाजी
बागेश्वर। शौर्य दिवस की पूर्व संध्या पर निबंध और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल के अमित लोहनी प्रथम, राबाइंका बागेश्वर की हेम लता द्वितीय, वैशाली पाठक, बेला तृतीय रही। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीक्षा फुलारा, द्वितीय स्थान पर दिव्या रावत और तृतीय स्थान पर राधा तिवारी रही।
फोटो 27 बीजीएस 10, 11, 12, 12आर, 13, 14, 17 पी
26 जीआरडी 03पी शहीदों की स्मृति में पौध रोपण
शहीदों की उपेक्षा का आरोप
बागेश्वर। बसपा ने सरकार पर शहीदों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। पार्टी ने कारगिल शहीद रमेश परिहार को समर्पित सड़क का निर्माण शुरू न होने को लेेकर सरकार को घेरा है। बसपा ने जल्द सड़क निर्माण न होने पर आंदोलन की चेेतावनी भी दी है। शौर्य दिवस पर बसपा ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटकर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष किशन विश्वकर्मा, राजेश पांडेय, भाष्कर टम्टा, अंजू राम, आशा देवी, निशा देवी, मंजू आर्या, किरन, श्रीराम, विजय टम्टा आदि थे। ब्यूरो