बागेश्वर के बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
- फोटो : अमर उजाला
बुद्ध पूर्णिमा पर्व पर मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं सरयू नदी के उद्गम सरमूल की तप्तकुंड और तुंगभद्रा धारा, पवित्र सरयूनदी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई।
बागनाथ मंदिर, चंडिका मंदिर, श्री गणेश मंदिर, कपकोट, काड़ा, रीमा आदि स्थानों के मंदिरों में सुबह से भक्तों भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया। बागनाथ मंदिर में बाबा बागनाथ का सरयू के पवित्र जल से जलाभिषेक किया। ब्यूरो
।