फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar: भ्रम के जाल में फंसा एचपीबी टीकाकरण, अब तक मात्र 53 टीके लगे

Mon, 13 Apr 2026 10:58 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

बागेश्वर में बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। जागरूकता की कमी और भ्रांतियों के कारण अब तक बहुत कम बालिकाएं ही टीका लगवा पाई हैं।
विज्ञापन
एचपीवी वैक्सीन - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागेश्वर में सर्वाइकल कैंसर से बालिकाओं को सुरक्षित रखने के लिए चल रहे एचपीवी टीकाकरण अभियान जिले में गति नहीं पकड़ पा रहा है। जागरूकता की कमी और भ्रांतियों से अब तक केवल 53 बालिकाओं ने ही टीके लगवाए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आह्वान के बावजूद आंकड़ा उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद सिंह जंगपांगी ने बताया कि जिले में इस विशेष अभियान की शुरुआत 28 फरवरी को हुई थी।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न स्कूलों में जाकर अभिभावकों और बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह टीका सुरक्षा चक्र की तरह काम करता है लेकिन जागरूकता की कमी से अभी अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। टीकाकरण की कम संख्या पर विभाग अब स्कूलों और ग्रामीण क्षेत्रों में काउंसलिंग सत्रों को और प्रभावी बनाने की योजना बना रहा है।डॉ. जंगपांगी ने अपील की कि अभिभावक भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और बेटियों के सुरक्षित व स्वस्थ भविष्य के लिए इस अभियान में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें