फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: एनीमिया से बचाव के तरीके बताए

Thu, 15 May 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर। एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत सीईओ कार्यालय सभागार में कार्यशाला हुई। इसमें निजी स्कूलों के शिक्षकों को एनीमिया से बचाव की जानकारी दी गई। बृहस्पतिवार को कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को सप्ताह में एक बार आयरन फाॅलिक एसिड की गोली के सेवन कराने, एनिमीया रोग से बचाव प्रबंधन और ऑनलाइन रिपोर्टिंग करने की जानकारी दी। आरबीएस चिकित्साधिकारी डॉ. नवल परिहार ने एनीमिया जैसे रोग से बचाव की जानकारी दी। डीईओ बेसिक विनय कुमार आर्या ने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग से आपस में समन्वय स्थापित कर एनीमिया से लड़ने की अपील की। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक मनोज पुरोहित, डाॅ. सुमिता जोशी, आरबीएस प्रबंधक विजय कुमार, ललित धर्मसक्तू सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें