फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिसाव से गैस कर्मी सहित दो गंभीर रूप से घायल

Sat, 18 Jun 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
गैस लीक होने से जला मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। टानीखेत कस्बे में एक घर में रसोई गैस सिलेंडर से अचानक गैस रिसाव होने से आग लग गई। जिससे रिसाव बंद करने कमरे में गए गैस कर्मी सहित एक महिला झुलस गई। अगर मोहल्ले के लोग समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंचते तो मकान भी जल जाता। गैस रिसाव होने से मकान मालिक समेत किराएदार का भी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र बैजनाथ के टानीखेत कस्बे में गढ़खेत निवासी प्रकाश राम की पत्नी भावना देवी किराए के मकान में रहती है। बृहस्पतिवार शाम उसने चाय बनाने के लिए जैसे ही रसोई गैस जलाई तो सिलेंडर से गैस रिसाव होेने लगा। इससे आग लगने पर महिला चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर कस्बे के लोगों ने पड़ोस में किराए के मकान में रह रहे बिंता सोमेश्वर जिला अल्मोड़ा निवासी गैस कर्मी जगत राम को घटना की सूचना दी।

गैस कर्मी ने रिसाव को बंद करने की कोशिश की लेकिन रिसाव बंद नहीं हुआ। जिससे दोनों झुलस गए। सिलेंडर में आग लगने से मकान को भारी क्षति पहुंची है। कस्बे के लोग घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बैजनाथ ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टर्स ने दोनों को सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टर्स ने बताया कि भावना 45 फीसदी और जगदीश 20 फीसदी झुलसा है। भावना को जनरल वार्ड से आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। गैस प्रबंधक कौस्तुभानंद पंत ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया कि गैस सिलेंडर के वाल्ब में खराबी आने से गैस रिसाव हुआ है। प्रबंधक ने उपभोक्ताओं से सिलेंडर के वाल्ब से छेड़छाड़ न करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें