फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडा में बोल्डर गिरने से मकान घ्वस्त

विज्ञापन
कांडा में पहाड़ी से बोल्डर गिरने के कारण मकान क्षतिग्रस्त। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)। कांडा तहसील के लेखसुना डिगराली गांव में पहाड़ी से गिरे बोल्डरों की चपेट में आने से मकान ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि तब घर में कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर लेखसुना डिगराली गांव में बसंत कुमार के मकान पर पहाड़ी से भारी बोल्डर गिर गए। बोल्डर गिरने से मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान में रखा सारा सामान नष्ट हो गया। मकान स्वामी बसंत कुमार तीन दिन पहले अपने रिश्तेदार के यहां चले गए थे, जिससे बड़ा हादसे टल गया। बसंत कुमार के माता-पिता नहीं हैं। वह घर में अकेले रहते थे। बजीना के आरएसआई संजय कुमार ने मौका मुआयना कर जांच रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है। कुनैड़ा की ग्राम प्रधान उषा पांडे ने कहा कि अनाथ होने के कारण पीड़ित आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित को उचित मुआवजा देने की मांग की है, ताकि वह मकान बना सके। वहीं क्षेत्र के कांडा पड़ाव में बारिश से पुराना मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के काफी समय से वीरान होने से बड़ा हादसा होने से बच गया। मकान स्वामी परसी लाल वर्मा का परिवार करीब 20 साल से बाहर रहता है। मकान देखरेख न होने की वजह से जर्जर हो गया था। प्रशासन को क्षतिग्रस्त मकान की सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें