फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटबगड़ में मकान की छत ध्वस्त, 6 लोग बाल-बाल बचे

विज्ञापन
बागेश्वर के घटबगड़ में ध्वस्त मकान की छत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
विज्ञापन
बागेश्वर। शुक्रवार की रात जिला मुख्यालय के घटबगड़ में एक मकान की छत ध्वस्त हो गई। घटना के समय परिवार को लोगों के अन्य कमरे में होने से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात आठ बजे बागनाथ वार्ड के घटबगड़ निवासी पप्पू कुमार के मकान के टिन की छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की छत गिरने से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि घटना के समय परिवार के सभी छह लोग दूसरे कमरे में थे। घटना की सूचना राजस्व पुलिस को दे दी गई है। शनिवार को जिला रेडक्रॉस सोसायटी के वायस चेयरमैन संजय लाल साह जगाती के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवार को कंबल और राशन प्रदान किया। जगाती ने प्रशासन से घटना की जांच कर प्रभावित परिवार को मकान के पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग की है। टीम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय, सदस्य मोहिउद्दीन अहमद तेवाड़ी, जगदीश उपाध्याय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें