बागेश्वर के बागनाथ वार्ड में क्षतिग्रस्त मकान। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगरपालिका क्षेत्र के बागनाथ वार्ड में बुधवार रात मकान ढह गया। प्रभावित परिवार ने पड़ोस में शरण ले रखी है।
जानकारी के अनुसार बागनाथ वार्ड के घटबगड़ निवासी हेमा देवी का मकान अचानक क्षतिग्रस्त हो गया। समाजसेवी नवीन रावल ने इसकी सूचना राजस्व उपनिरीक्षक जगत कोरंगा, विधायक चंदन राम दास और नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल को दी। पटवारी ने मौके पर जाकर नुकसान का जायजा लिया। रिपोर्ट तहसील में सौंप दी है।
प्रभावित परिवार को पड़ोस में ठहराया गया है। फड़ एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन राम, राहुल कुमार, अनौिल कुमार, चंदन ने प्रभावित परिवार के जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है।