फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: होटल व्यवसायी बीडी जोशी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

Tue, 07 Apr 2026 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
कौसानी (बागेश्वर)। पर्यटन नगरी कौसानी के वरिष्ठ होटल व्यवसायी बीडी जोशी को हॉस्पिटैलिटी और टूरिज्म के क्षेत्र में सराहनीय सेवाओं के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया है। रामनगर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। उत्तराखंड के मात्र तीन व्यवसायियों को इस प्रतिष्ठित श्रेणी में चुना गया जिनमें कौसानी से जोशी शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को उनकी उपलब्धि पर होटल एसोसिएशन कौसानी ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर हर्ष व्यक्त किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र मेहरा ने इसे कौसानी के लिए गर्व का क्षण बताया। कार्यक्रम में विपिन उप्रेती, हरीश खर्कवाल, अनिल बिष्ट और हरीश चिलवाल सहित कई व्यवसायियों ने जोशी को शुभकामनाएं दीं। सम्मान मिलने के बाद बीडी जोशी ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कौसानी में पर्यटन विकास की कमी पर चिंता जताई। उन्होंने क्षेत्र के कायाकल्प के लिए हिमालय दर्शन के लिए हेली सेवा और पिनाथ तक रोप-वे का निर्माण करने, पर्यटकों के लिए ईको पार्क, नाइट बाजार और पैराग्लाइडिंग की शुरुआत करने, टी-टूरिज्म को बढ़ावा देना और सांस्कृतिक मंच का निर्माण करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें