फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bageshwar News: अग्नि सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर होटल-बार संचालकों को चेतावनी

Wed, 17 Dec 2025 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। जिले में अग्निशमन विभाग ने अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। एसपी चंद्रशेखर आर घोडके के निर्देश पर फायर यूनिट गरुड़ ने क्षेत्र के होटलों और बारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को टीम ने गरुड़ क्षेत्र के होटल, बार और सार्वजनिक स्थानों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान टीम ने अग्निशमन यंत्रों की एक्सपायरी डेट, आपातकालीन निकास द्वारों की स्थिति और अन्य जीवन रक्षक उपकरणों की कार्यक्षमता को परखा। जांच के दौरान कुछ स्थानों पर सुरक्षा उपकरणों के रखरखाव में कमियां पाई गईं। टीम ने संचालकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि अग्नि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी उपकरणों को हर समय क्रियाशील रखने के निर्देश दिए गए।
रेस्टोरेंट और होटलों का किया निरीक्षण

अल्मोड़ा। मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र कुंवर ने फायर टीम के साथ क्षेत्र के विभिन्न रेस्टोरेंट और होटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक निजी होटल में अग्निशमन व्यवस्था को लेकर कमी पाई गई। होटल प्रबंधक को जल्द सुधार करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा रेस्टोरेंट और होटलों में उपस्थित कर्मचारियों को अग्निशमन उपकरणों के संचालन की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें